Search

 
 
 

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर

 
Chaibasa : विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कोचड़ा पंचायत के पाउपी गांव में खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया. एक माह से यहां 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीण काफी परेशान थे. ग्रामीणों ने इस समस्या को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप के समक्ष रखा. तब बीस सूत्री अध्यक्ष ने इसकी जानकारी माननीय विधायक दीपक बिरुवा को दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-the-unnat-bharat-mission-workshop-of-nit-governor-ramesh-bais-made-a-special-appeal-to-the-entrepreneurs/">आदित्यपुर

: एनआईटी के उन्नत भारत मिशन कार्यशाला में राज्यपाल रमेश बैस ने की उद्यमियों से खास अपील
विधायक ने तुरंत ही विभागीय अधिकारी से बात कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराते हुए बिजली बहाल करने का निर्देश दिया. इस बाबत शनिवार को विभाग द्वारा ग्राम पाउपी के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया. इस दौरान उपप्रमुख राजेश सिंकू, ग्रामीण मुंडा अंकुरा सिंकू, मंगल कुम्हार, मुनु बेहरा, आशीष कुम्हार, मनोज कुमार, गुराराम सिंकू, गुरुचरण गोप, राम प्रसाद सिंकू, विनु सिंह सिंकू, रासिका पूर्ती आदि ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए विशेष रूप से विधायक दीपक बिरुवा और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही