Chaibasa(Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिनों का समर कैंप आयोजित करेगा. जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव के दिशा निर्देश पर कैंप आयोजित हो रहा है. समर कैंप में 10 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे. कैंप में बच्चों को बैडमिंटन के कुशल प्रशिक्षकों व जिले के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह कैंप 13 मई से प्रारंभ होकर 2 जून 2023 तक चलेगा. इसकी जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अशोक जोशी ने दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-government-should-restore-peace-manipur-withdraw-the-order-of-shoot-at-sight-aidso/">चाईबासा
: मणिपुर में शांति बहाल करे सरकार, “शूट एट साइट” का आदेश वापस ले – एआईडीएसओ
सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल! 2024 से पहले नीतीश कुमार को लगेगा बड़ा झटका [wpse_comments_template]
: मणिपुर में शांति बहाल करे सरकार, “शूट एट साइट” का आदेश वापस ले – एआईडीएसओ
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन
उन्होंने बताया कि कैंप में स्थान सीमित है. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन होगा. अतः कैंप में भाग लेने के इच्छुक बच्चे एवं अभिभावक बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के मोबाइल नंबर 9973540881 एवं सीनियर खिलाड़ी राजेश बारी के मोबाइल नंबर 8709851118 पर संपर्क कर सकते है. दोनों नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन 13 मई से पूर्व करवा सकते हैं. उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर के खिलाड़ी जगदीश जामुदा से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. कैंप के समाप्ति के तुरंत बाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा कैंप में भाग लेने वाले बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी. जिला सचिव ने बताया कि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन जल्द ही 2023 -24 के लिए एक खेल कैलेंडर जारी करेगा. उन्होंने सभी विद्यालय के प्राचार्य, खेल, शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों को इस समर कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :आरसीपी">https://lagatar.in/nitish-kumar-will-get-a-big-blow-before-2024-rcp-singh-will-join-bjp-today/">आरसीपीसिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल! 2024 से पहले नीतीश कुमार को लगेगा बड़ा झटका [wpse_comments_template]
Leave a Comment