Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बहा डायवर्जन, कारो व रोरो नदी में बाढ़, सरायकेला में खरकई और संजय नदी उफान पर

Chaibasa: यास तूफान की वजह से लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

हो रही बारिश से पश्चिमी सिंहभूम का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बारिश की वजह से चाईबासा के सोनुआ-गुदड़ी मेन रोड में निर्माणाधीन पुलिया के पास डायवर्सन बह गया. चाईबासा के रोरो और कारो नदी में बाढ़ आ गयी. उधर सरायकेला का खरकई और संजय नदी भी उफान पर है. प्रशासन ने नदी के किनारे बसे बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें -कोरोना">https://lagatar.in/hearing-corona-case-hc-said-people-are-dying-but-rimsand-government-in-meeting/70278/">कोरोना

केस पर सुनवाई में HC ने कहा – लोग मर रहे हैं, लेकिन रिम्स व सरकार कर रहे मीटिंग

डायवर्सन बहने से प्रखंड मुख्यालय से टूटा कई गांवों का संपर्क

सोनुआ-गुदड़ी मेन रोड में पोड़ाहाट गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया का डायवर्सन बहने से सोनुआ प्रखंड के दर्जनों गांवों का सोनुआ मुख्यालय से संपर्क कट गया है. इसके अलावा गुदड़ी प्रखंड के लोढाई और आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क भी सोनुआ से कट गया है. यह मुख्य सड़क सोनुआ से पोड़ाहाट पनसुआं होते हुए लोढाई और गुदड़ी तक जाती है.

रोरो और कारो नदी में आई बाढ़

चाईबासा के रोरो नदी में लगातार.. बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है. नदी किनारे बसी गरीब कॉलोनी के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. रोरो नदी किनारे बसे सभी बस्तियों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में प्रशासन मदद पहुंचा रही है. कारो नदी भी उफान पर है. कई लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

खरकई और संजय नदी उफान पर, आवागमन ठप

सरायकेला में खरकई नदी उफान पर है. पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. गुरुवार को सेखरकाई के तितिरविला पुल डूबने से राजनगर प्रखंड का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. पुल के ऊपर पानी बह रहा है. उधर संजय नदी के खापर साई पुल डूबने से आवागमन पूरी तरह से बंद है.
[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/7-years-of-modi-682-days-out-of-pmo-470-days-in-country-212-days-abroad-202-days-elections/70231/">मोदी

के 7 साल (2555 दिन), 682 दिन PMO से बाहर, 470 दिन देश में, 212 दिन विदेश में और 202 दिन चुनाव में

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही