Search

 
 
 

चाईबासा : सादगी से मना कुर्बानी का पर्व बकरीद

 
Chaibasa(Ramendra kumar sinha) : कुर्बानी का त्योहार बकरीद सादगी के साथ मनाया गया. मौके पर शहर के चार मस्जिदों और दो मदरसों में गुरुवार को नमाज अदा की गयी. बारिश होने के कारण इस बार ईदगाह में नमाज नहीं हुई. मदीना मस्जिद में मौलाना मुमताज सेराजी, असरा मस्जिद मौलाना साजिद हुसैन मिस्बाही, सदर बाजार मस्जिद में मुफ्ती मो.एहतेशाम अहमद, जामा मस्जिद में पहली जमात मौलाना ताहा हुसैन और दूसरी जमात हाफिज हरीश रसीद तथा मदरसा अनवारूल उलूम में मौलाना जहीर मिस्वाही ने बकरीद की नमाज पढ़ी. सभी जगहों पर उलेमाओं के द्वारा पूरे देश के साथ झारखंड और अपने जिले में शांति,अमन चैन के साथ खुशहाली की दुआ की गई. नमाज के बाद लोगों एक दूसरे से गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी. इसे भी पढ़ें :गुमला">https://lagatar.in/gumla-husband-killed-his-wife-by-slitting-her-throat-with-a-sharp-weapon-arrested/">गुमला

: पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की, गिरफ्तार

सभीन जगह पुलिस बल तैनात

नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया. यह सिलसिला 29 जून से एक जुलाई तक लगातार तीन दिनों तक चलता रहेगा. बकरीद पर सभी मस्जिदों के अलावा मुस्लिम बहुल क्षेत्रो में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात थे. प्रशिक्षु आईएएस सह प्रभारी एसडीओ ओमपी गुप्ता, एसडीओ शशींदर कुमार बड़ाइक, एसडीपीओ दिलीप खलखो, सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने घुम घुम कर नजर रखे हुए थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-roamed-from-house-to-house-in-maurabandhi-broke-two-houses/">चाकुलिया

: मौराबांधी में घर-घर घूमे हाथी, दो घरों को तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही