Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बान टोला की टीम ने जमाया फुटबॉल टूर्नामेंट पर कब्जा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बान टोला के द्वारा रिमाण्ड हॉम मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था. इसका फाइनल का मैच बान टोला बनाम मेरी टोला के बीच खेला गया. दोनों टीमें बेहतर खेलते हुए बराबरी पर रही और पेनल्टी शूट में बान टोली की टीम ने पहले गोल दागते हुए 3-2 से जित हासिल की. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया-बल्डमैन लालू कुजूर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप समाजसेवी खुदिया कुजूर, सीताराम मुंडा एवं समाजसेवी खुदिया कुजूर उपस्थित थे. अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर खेल शुभारंभ का किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumum-honored-nine-new-chartered-accountants/">जमशेदपुर

: मायुमं ने नौ नए चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया सम्मानित

विजेता एवं उपविजेता टीम हुई सम्मानित

मौके पर अतिथि कुजूर ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता आयोजित होने से खिलाड़ियों के बीच छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है. पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, इससे देश का नाम रोशन कर सकते हैं. मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से शम्भु कच्छप, विजय कुजूर, अमरजीत कुजूर, बिट्टू कच्छप, कृष्णा मुंडा, रॉकी यादव, रोशन लकड़ा, बल्ली तिग्गा, शंकर, संगम तिर्की, प्रीतम खलखो, रोशन कुजूर, आयुष टोप्पो, निशांत मिंज, करमा कुजूर, बसंत कुजूर, रमेश कच्छप आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही