Search

 
 
 

चाईबासा : बैंक ऑफ इंडिया खप्पर साईं ने महिला समूहों के बीच बांटा 14 लाख का लोन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : स्टार सखी योजना के तहत खप्पर साई में बुधवार को सैया मस्कल आजीवन सखी मंडल और सरजोम बा आजीविका सखी मंडल दुम्बी को 6-6 लाख रुपए का ऋण प्रदान किया गया. इसी कड़ी में चार अन्य महिलाओं को भी कारोबार करने के लिए 50-50 हजार रुपए का ऋण दिया गया है. शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्टार सखी योजना के तहत बैंक ऑफ इंडिया खप्पर साईं शाखा द्वारा लोन प्रदान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-bhagwat-katha-devotees-were-overwhelmed-with-emotion-on-krishnas-birth-anniversary-celebrated-by-singing-sohar/">जमशेदपुर

: भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर भाव विभोर हुए भक्त, सोहर गाकर मनायी खुशी

एक महिला समूह को ऋण का चेक देते प्रबंधक 

उन्होंने बताया कि दो आजीविका महिला सखी मंडल को छह-छह लाख और 4 महिलाओं को पचास-पचास हजार रुपए ऋण प्रदान किया गया है. जिसमें कंचन मुखी, पानइ सुंडी, सुनीता करवा और रीमा मुखी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जिस महिला समूह को ऋण प्रदान किया गया है, उम्मीद है कि अपने-अपने कारोबार को ठीक से चला कर अपने साथ परिवार की भी आजीविका सही से चला पाएगीं. उन्होंने उम्मीद जताया है कि जिस भरोसे से लोन दिया गया है उस पर खरा उतरेंगे. इस अवसर पर बैंक के कर्मी ज्योति बिरूवा, राजश्री जारिका और अजय सवैया समेत सभी कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही