Search

 
 
 

Chaibasa: बसंती कुमारी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत पदक

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): चाईबासा जिला के कुमारडुंगी प्रखंड की अंतराष्ट्रीय एथलीट बसंती कुमारी ने कर्नाटक के मंगलोर में 19-20 नवंबर तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में 37:52 सेकेंड समय के साथ रजत पदक जीता. बसंती कुमारी ने मेंगलोर यूनिवर्सिटी की ओर से भाग लिया था.

एसआर रुंगटा ग्रुप के प्रबंधक मुकुंद रुंगटा कर रहे सहयोग

पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक सह एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय कुमार नायक बताया कि बसंती कुमारी ने पिछले वर्ष चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में भी शामिल हुई थी जिसमें वह 10वें स्थान पर रही. बसंती कुमारी को अभी एसआर रुंगटा ग्रुप के प्रबंधक मुकुंद रुंगटा द्वारा सहयोग किया जा रहा है.

इन्‍होंने दी शुभकामनाएं

बसंती की जीत पर पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन की मुख्य संरक्षक सांसद जोबा माझी, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष जगत माझी, नीरज संदवार, बलराज हिंदवार, धर्मेंद्र हांसदा, महासचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दिपक पासवान, संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, ओंकार महातो, अर्जुन महाकुड़, सह सचिव संजीव बहांदा, राजेश महतो, पुनम पिंगुवा, लखिंद्र, प्रिती, राजू, वैगो, गुरु, दुलाल, कार्तीक, श्रवन आदि जिले‌ के समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-nov/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 NOV।। अडानी पर अमेरिकी अदालत का रिश्वतखोरी का आरोप, कंपनी ने नकारा।। CM हेमंत ने शेयर की फुर्सत की कुछ तस्वीरें।। गढ़वा में बाघ की दस्तक से दहशत।। रांची में काउंटिंग को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदला।। रूस ने यूक्रेन के Dnipro शहर में ICBM मिसाइलें दागी।। एग्जिट पोलः सबके अपने-अपने दावे, कयासों का दौर जारी।। समेत कई खबरें।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही