Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 18 प्रखंडों में शुरू हुआ बुनियादी शिक्षा अभियान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बुनियादी शिक्षा अभियान का उद्घाटन किया और सुझाव दिया कि जो भी अधिकारी इस कार्य में लगे हैं वे एक-एक विद्यालय को गोद लें ताकि कोरोना के कारण जिन स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई पीछे छुट गई है उन्हें पटरी पर लाया जा सके. पीरामल फाउंडेशन द्वारा पश्चिमी सिहभूम जिले के 18 प्रखंड के 228 विद्यालय में यह अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के मूलभूत साक्षरता से जोड़ना और विद्यालय प्रकिया को सुदृढ़ बनाना है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-helmet-checking-campaign-started-at-jadugoda-mod-chowk-late-in-the-evening/">जादूगोड़ा

: देर शाम जादूगोड़ा मोड़ चौक पर चला हेलमेट जांच अभियान

कार्यक्रम में पिरामल टीम के लोग थे मौजूद

इसके साथ समाज में बच्चों को शिक्षा में मदद मिलेगी और इससे एक बेहतर समाज बनने की ओर एक कदम बढ़ाएंगे. कार्यक्रम में पिरामल की टीम में अरशद अली (प्रोग्राम लीडर), शिल्पा कुमारी, दसमा दिग्गी, हर्षदा चव्हाण, श्याम भोयार और अभिषेक सिंह (सभी फेलो) मौजूद थे. इस मौके पर जिला से जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तर से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा विद्यालय गोद लेने के लिए सारे शिक्षा से संबंधित अधिकारियों और जिला पदाधिकारियों को सुझाव दिया गया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही