Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: रक्त अधिकोष  की मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जाएं-त्रिशानु

Advertisement
Advertisement
Chaibasa:  जिला बीस सूत्री सदस्य कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने रक्त अधिकोष की वर्तमान स्थिति में सुधार की मांग की है. उन्‍होंने इस संबंध में आज वह सदर अस्पताल पहुंच कर असैनिक शल्य चिकित्सक सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बुका उरांव से मिले और उन्‍हें मांग पत्र सौंपा. उन्‍होंने भीषण गर्मी के इस मौसम में रक्तदाताओं को हो रही परेशानियों पर उनका ध्‍यान आकृष्‍ट किया. उन्‍होंने  चिकित्सा पदाधिकारी से मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग की. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-irctcs-water-vending-machine-removed-from-tatanagar-station-increased-problems-for-passengers/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन से हटा आईआरसीटीसी का वाटर वेंडिंग मशीन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रक्त अधिकोष में लगे सभी सात एसी खराब

पत्र में त्रिशानु राय ने कहा है कि सदर अस्पताल चाईबासा स्थित रक्त अधिकोष में लगे सभी सात एसी खराब हैं,  जिससे रक्तदाताओं को काफी परेशानी होती है. ट्यूब लाइट और बल्ब फ्यूज हो गए हैं,  डीजी जेनसेट भी खराब पड़ा हुआ है. बिजली नहीं रहने की स्थिति में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने के कारण जांच आदि में काफी परेशानी होती है.

वैकल्पिक बिजली आपूर्ति के लिये एक इनवर्टर सेट लगवाना जरूरी

उन्‍होंने कहा कि आपात स्थिति में विशेषकर रात्रि के समय रक्त अधिकोष से रक्त की पूर्ति के लिये वैकल्पिक बिजली आपूर्ति के लिए एक इनवर्टर सेट लगवाना भी बहुत जरूरी है. उन्‍होंने मांग की है कि उक्‍त समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि रक्तदाताओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kshatriya-yuva-sangh-celebrated-the-birth-anniversary-of-maharana-pratap-as-swabhiman-diwas/">जमशेदपुर

: क्षत्रिय युवा संघ ने महाराणा प्रताप की जयंती को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही