Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मैट्रिक छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की बीडीओ ने की समीक्षा

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के झींकपानी प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने संलग्न विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रखंड अंतर्गत प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सूखा राहत योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-parties-fight-over-old-dispute-in-kadma-bricks-and-stones-go-on/">जमशेदपुर

: कदमा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चले ईट-पत्थर
उन्होंने बताया कि समीक्षा में छात्रवृत्ति योजना के तहत सभी योग्य विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने, किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का सत्यापन उपरांत जिला कार्यालय को अग्रसारित करने, पशुधन विकास योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों को पशुधन वितरण करने तथा पेंशन योजना के तहत सभी वर्गों के योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में झींकपानी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, बाल कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही