Search

 
 
 

चाईबासा : भालू ने चार लोगों पर किया हमला, घायलों का चल रहा इलाज

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) :  सुबह चार बजे धोबी तालाब तथा गांधी टोला में जंगल से भटक कर घूम रहे हैं एक भालू ने चार लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. इन सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी लोगों में धोबी तालाब की मीना कुमारी, अमीना खातून, गांधी टोला की शांति देवी और अमादी लाल साव शामिल है.  मिली जानकारी के अनुसार जंगल से भटक कर यह भालू रात में बस्ती में घूस आया था.  इसी क्रम में आज सुबह धोबी तलाब होते हुए आगे बढ़ने के क्रम में उसने महिला मीना कुमारी को फिर अमीना खातून को जख्मी कर दिया.  गांधी टोला के क्षेत्र में जब वह घूम रहा था तब उसने अमादी लाल साव को देखा और उन पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-there-will-be-three-days-flag-hoisting-in-icha-galudih-complex-of-subarnarekha-project/">आदित्यपुर

: सुवर्णरेखा परियोजना के ईचा-गालूडीह कॉम्प्लेक्स में तीन दिन होगा झंडोतोलन

भालू को पकड़ने की कोशिश की जा रही है 

[caption id="attachment_383925" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/4.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> भालू के हमले से घायल एक महिला.[/caption] सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.  दूसरी और वन विभाग के द्वारा यहां पर वनपालों को तैनात कर दिया गया है. एक वह पाल ने बताया कि लोगों को उस क्षेत्र में जाने से मना किया जा रहा है जहां पर भालू घुसा है.  वन विभाग के लोग भालू को पकड़ने की कोशिश कर रहे है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shrinath-university-resonated-with-the-tune-of-folk-songs-in-shravani-sangam-program/">आदित्यपुर

: श्रावणी संगम कार्यक्रम में लोकगीतों की धुन से गूंज उठा श्रीनाथ विश्वविद्यालय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही