Search

 
 
 

चाईबासा : 10 साल से बन रहा बीएड भवन, ठेकेदार ने अब तक नहीं किया हैंडओवर

 
Chaibasa (sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा कॉलेज चाईबासा परिसर में पिछले दस सालों से बन रहे बीएड भवन अभी तक पूरा नहीं हुआ है. कॉलेज प्रभारी निरंतर ठेकेदार को नोटिस कर रहा है, लेकिन अभी तक नोटिस का जवाब नहीं मिला. जिसके कारण कॉलेज को काफी परेशानी हो रही है. भवन निर्माण हो गया है, लेकिन अभी तक फिनिसिंग का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. गेट तक नहीं लगा है.

अधिक शुल्क देना पड़ रहा विद्यार्थियों को

अब उद्घाटन से पूर्व ही यह खंडर बन गया है. मालूम हो कि टाटा कॉलेज चाईबासा में अलग से बीएड भवन नहीं होने के कारण एनसीटीई ने मान्यता रद्द कर दिया था. साथ ही नोटिस किया था कि बीएड भवन निर्माण होने के पश्चात कॉलेज चाहे तो दोबारा मान्यता के लिये आवेदन कर सकता है लेकिन अभी तक भवन निर्माण नहीं हुआ है. इस कारण आवेदन नहीं कर पा रहा है. टाटा कॉलेज में बीएड बंद होने से यहां के विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी सरकारी शुल्क से बीएड की पढ़ाई करने के लिये यहां आते थे. लेकिन बंद होने के कारण अब मजबूरन प्राइवेट बीएड कॉलेज में पढ़ाई करते है, जहां अधिक शुल्क चुकाना पड़ता है. विद्यार्थियों को इससे परेशानी होती है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही