Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : दुर्गा पूजा के पूर्व हुई प्रतिमा विसर्जन घाटों की श्रमदान कर की सफाई

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : दुर्गा पूजा के पूर्व बुधवार अहले सुबह से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन होने वालों घाट कुम्हार टोली, नदी घाट तथा कचहरी तालाब घाट का सामूहिक रूप से श्रमदान कर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई की गई. साफ- सफाई अभियान जिला पुलिस बल, केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, रेड क्रॉस सोसाइटी, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी/सदस्य, नगर परिषद, चाईबासा द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया. कुम्हार टोली नदी घाट में अच्छी तरह से साफ सफाई की गई. नदी जाने वाली पहुँच पथ के दोनों तरफ के वृक्ष की टहनियों, झाड़ियों को हटाया गया. वहीं कचहरी तालाब स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट पर पूर्व में की गई विसर्जित प्रतिमा की लकड़ी के ढांचों को हटाया गया तथा घाट की सफाई की गई, ताकि दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन सुगमता पूर्वक की जा सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chaibasa-Sukesh-Safai-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cleaning-work-started-for-construction-of-park-near-makhdumpur-gate/">जमशेदपुर

: मखदुमपुर फाटक के पास पार्क निर्माण को लेकर सफाई का कार्य शुरू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Chaibasa-Sukesh-Safai-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> श्रमदान कर प्रतिमा विसर्जन घाटों की साफ-सफाई करने वालों में सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष त्रिशानु राय, महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव चंदन पांडेय, चाईबासा चैंबर के संयुक्त सचिव वकील खान, रेड क्रॉस सोसाइटी के राजेश अग्रवाल, सुब्रतो सिन्हा, ओम प्रकाश केडिया, दीपक अग्रवाल, जहांगीर आलम अंसारी, अजय मेहता, राजेश शांडिल सहित दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष अमित भदानी, आयुष कुमार राम, नारायण पाड़िया, बंटी भुईयां, मुकेश प्रजापति सहित पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही