Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के नए भवन में बेंच-डेस्क उपलब्ध नहीं

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व उप सचिव फिलिप कुंकल, सदस्य बुधन सिंह बनरा, फोनि नायक, प्रिया चातर ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा. छात्रों का कहना है कि नये भवन का उद्घाटन हुए कई महीने हो गए पर अभी उसमे बेंच डेस्क उपलब्ध नहीं कराया गया है. क्लास रूम के अभाव में छात्रों की पढ़ाई समय से पूरा नहीं हो रही है. कभी-कभी तो क्लास ही नहीं होता है. आये दिन कॉलेज में साइकिल चोरी की घटना बढ़ती जा रही है, कई दफा गार्ड के लिए भी आवेदन दिया गया. लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-chief-requested-the-villagers-to-submit-papers-for-the-construction-of-toilets/">चाईबासा

: मुखिया ने ग्रामीणों से शौचालय निर्माण के लिए कागजात जमा करने का किया अनुरोध

पुस्तकालय की छत से टपकता है पानी 

कॉलेज का लैंग्वेज लैब नाम मात्र का है, कई सालों से लैंग्वेज लैब जैसे का तैसा पड़ा हुआ है. अभी तक इसका कोई प्रयोग नहीं हुआ है. बारिश के मौसम में सालों से पुस्तकालय और इंटर विभाग की छत से पानी रिस्ता है. जिससे पूरे ऑफिस में और पुस्तकालय के फर्श पर पानी भर जाता है. इन समस्याओं से कई दफा प्राचार्य को अवगत कराया गया है. अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है. छात्रसंघ सचिव युवराज कालिंदी का कहना है कि अगर प्रबंधन ऐसे समस्याओं को नजरंदाज करेगी तो छात्र-छात्राएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-family-members-performed-last-rites-of-dead-girl-in-tirla/">मनोहरपुर

: तिरला में परिवार वालों ने मृत युवती का किया अंतिम संस्कार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही