Search

 
 
 

चाईबासा : श्री राणी सती मंदिर में भादो-अमावस्या महोत्सव 14 से, तैयारी पूरी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आमला टोला स्थित श्री राणी सती जी मंदिर में दो दिवसीय भादो-अमावस्या महोत्सव 14-15 सितंबर को मनाया जाएगा. श्री राणी सती जी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य प्रभात पसारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में भादो-अमावस्या महोत्सव मनाया जाएगा. उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने की अपील की है. 14 सितंबर को स्नान के पश्चात भव्य श्रृंगार, मेहंदी उत्सव और संध्या ज्योत के पश्चात सतीश करणानी एवं अनूप जोशी सहित अन्य भजन प्रस्तुति देंगे. 15 सितंबर को प्रातः मंगल आरती, अमावस्या स्वस्तिक पूजन, सवामनी भोग, ज्योत-आरती एवं अपराह्न 3 बजे से मंगल पाठ होगा. रामगढ़ की गायिका श्वेता अग्रवाल मंगल पाठ करेंगी और संध्या में छप्पन भोग, आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-day-outbound-learning-program-organized-at-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय आउटबाउंड लर्निंग प्रोग्राम आयोजित

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सदस्य

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट सदस्य इंद्र पसारी, प्रदीप पसारी एवं कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य सुशील पसारी, कन्हैया लाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राकेश बुधिया, नारायण पाडिया, अभिषेक पसारी, चितवन पसारी, बजरंग अग्रवाल, अनूप जोशी, तन्मय पसारी, प्रियांशु केडिया, कपिल गोयल, अजय मोहता, प्रतीक भलोटिया, अंचल पसारी एवं अन्य भक्त गण लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही