Search

 
 
 

चाईबासा : भारत जोड़ो यात्रा अभियान शुरू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के साथ अभियान की शुरुआत कर दी. इसी क्रम में सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महासचिव त्रिशानु राय, सचिव संतोष सिन्हा, सुशील कुमार दास, मुकेश दास ने चाईबासा निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी रेवती रमण प्रसाद के यूरोपियन क्वार्टर, चाईबासा स्थित उनके आवास में मुलाकात कर भारत जोड़ो यात्रा की बात आमजनों के साथ अभियान के उद्देश्यों से कराया अवगत. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rakhis-ranging-from-rs-20-to-rs-850-are-being-sold-at-the-rakhi-mela-of-marwari-mahila-manch/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी महिला मंच के राखी मेला में बिक रही 20 से 850 रुपये तक के राखी
कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा लगातार समाज में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है. धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करने की साजिश रची जा रही है. ऐसे में यह अभियान मोहब्बत पैदा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इस अभियान के जरिए हम समाज के हर तबके के लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जानने का काम करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही