Search

 
 
 

चाईबासा : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

 
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के विरुद्ध चल रहे सर्च अभियान में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने जिमकीईकीर जंगल में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया. डंप से 28 आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.  सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विस्फोटकों को नष्ट कर दिया गया . नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है. यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी. उन्होंने बताया भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. इसे देखते हुए जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन , झारखंड जगुवार व सीआरपीएफ 60 , 197, 174, 193 , 134 , 26 बटालियन के साथा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान वर्ष 2022 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-fear-of-naxalites-is-ending-among-people-sp/">बोकारो

: लोगों में खत्म हो रहा नक्सलियों का डर- एसपी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही