Search

चाईबासा : बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय स्थित पेट्रोल पंप के समीप विद्युत् पोल से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. मृतकों की पहचान चक्रधरपुर थाना अंतर्गत इचाकुटी गांव निवासी कुलजीत जोंकों (17) और टोटों थाना अंतर्गत बामिया बासा गांव निवासी लखन बारी (19) के रूप में हुई है. दोनों चाईबासा में रहकर टाटा कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-college-wrote-a-letter-to-the-district-administration-get-the-grounds-cleaned-after-use/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र, मैदान उपयोग के बाद कराएं सफाई

परिजनों का हाल बेहाल

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्र एक बाइक पर सवार होकर तांबो से बामियाबासा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कोल्हन विश्वविद्यालय के मुख्य गेट परिसर में एक बिजली के पोल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई. इधर, मंगलवार सुबह घटना की सूचना जब मुफस्सिल थाना की पुलिस को मिली तो सदर अस्पताल जाकर दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद से दोनों परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//