Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बाइक सवार ने छात्र को मारी ठोकर, दोनों घायल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : मुफस्सिल थाना अंतर्गत जेवियर नगर कृषि भवन के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक छात्र को पीछे से धक्का मार दिया. इस हादसे से छात्र समेत बाइक सवार  सड़क पर गिर गए. दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों के चेहरे और माथे पर गंभीर चोट लगी है. घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है. सड़क पर दोनों कुछ देर तक पड़े रहें.  दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने एक निजी कार से सदर अस्पताल पहुंचाया. दोनों घायलों में एक का नाम बाबूलाल सिंह कुंटिया है दूसरे का नाम न्यू कॉलोनी नीमडीह निवासी रवि सर्राफ है. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-fighting-in-land-dispute-four-people-injured-from-both-sides/">खरसावां

: जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष से चार लोग घायल

बाबूलाल सिंह कुंटिया जिला स्कूल प्लस-टू का छात्र है

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाबूलाल सिंह कुटिया अपने दोस्त को घर छोड़ने पैदल जा रहा था. उसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बाबूलाल सिंह कुंटिया के परिजन घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायलों को एक कार में अस्पताल पहुंचाया है. बाबूलाल सिंह कुंटिया जिला स्कूल प्लस-टू का छात्र है. वह जेवियर नगर में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है. वह मूल रूप से टोंटो थाना क्षेत्र के हड़िरा गांव का रहनेवाला है. बाइक सवार रवि सराफ ने बताया कि वह पार्टी से लौट रहा था. वह नशे में धुत था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही