Search

चाईबासा : बाइक सवार ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चे समेत तीन घायल

Chaibasa (Sukesh kumar) : सिंह पोखरिया फुटबॉल मैदान के पास मोड़ पर शुक्रवार को अज्ञात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक को खड़ी कर उतर रहे 27 वर्षीय जोगो कलुन्डिया, उसके छोटे भाई सात वर्षीय मानकी कलुन्डिया और जोगो की नौ माह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायल टेकराहातू के रहने वाले हैं. इस घटना में जोगो कालुन्डिया के दोनों पैर व हाथ में गंभीर चोट आई है. जबकि उसका भाई व बेटी को भी गंभीर चोट लगी है. इस घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार तीन युवकों को मामूली चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lover-killed-woman-and-threw-her-body-skeleton-recovered-after-a-month/">जमशेदपुर

: प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव फेंका, एक माह बाद कंकाल बरामद

पुलिस तीनों युवकों से कर रही पूछताछ

बताया जा रहा है कि पुलिस ने बाइक सहित तीनों युवकों को पकड़ लिया है और थाना ले गई है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जोगो ने बताया कि दोनों बच्चों को बाइक पर बैठा कर घुमाने के लिए गांव से चौक तक लाए थे. जहां से उन्हें लौटना था. लेकिन मोड़ के पास लघु शंका के लिए वे सड़क के किनारे बाइक को खड़ी कर उतरने ही वाले थे. तभी सामने से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp