Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में बायोमेट्रिक्स सिस्टम से होगी उपस्थिति दर्ज

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में बुधवार से बायोमेट्रिक्स सिस्टम के तहत ही शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी की उपस्थिति दर्ज होगी. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को एक दिन पूर्व ही एक मार्च से आरंभ करने का निर्देश दिया है. बुधवार से सभी कॉलेजों में बायोमेट्रिक्स सिस्टम चालू होना है. वैसे कॉलेज जहां के प्रभारी बायोमेट्रिक्स सिस्टम आरंभ करने पर दिलचस्पी नहीं लेंगे. वहां के प्रभारी पर कर्रवाई की जायेगी. विवि ने कहा कि कॉलेज में उपलब्ध मशीन को अगर मरम्मत की आवश्यकता है तो अपने स्तर से मरम्मत करा कर मशीन को कार्य में लिया जाये. यदि कॉलेज में उपलब्ध बायोमेट्रिक्स मशीन खराब है और मरम्मत योग्य नहीं है तो उस स्थिति में कॉलेज नया मशीन खरीदे. एक मार्च को सभी कॉलेज अपना रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-woman-returning-after-seeing-mage-festival-injured-in-road-accident/">चक्रधरपुर

: मागे पर्व देखकर लौट रही महिला सड़क दुर्घटना में घायल

कोल्हान विवि में कोरोना काल से बंद पड़ा बायोमैट्रिक्स 

कोल्हान विश्वविद्यालय में 2020 से कोरोनाकाल के समय से ही कोल्हान विश्वविद्यालय के मुख्यालय, पीजी विभाग समेत सभी कॉलेजों में बायोमेट्रिक्स सिस्टम सरकारी गाइडलाइन के तहत बंद कर दिया गया था. लेकिन कोरोना खत्म होने के बाद कई संस्थान ने बायोमेट्रिक्स सिस्टम आरंभ कर दिया है. लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय ने आरंभ नहीं किया था. लंबे समय के बाद आरंभ कर रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-liquor-mafia-active-in-rural-areas-on-holi-and-mage-festival/">किरीबुरू

: होली व मागे पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र में शराब माफिया सक्रिय
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही