Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : चक्रधरपुर के मधुसुदन पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चाईबासा के बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. एकेडमी के प्रतिभागियों ने कुल 17 मेडल प्राप्त किए है. इनमें एक गोल्ड, नौ सिल्वर और सात ब्रोंज मेडल प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि पर बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम में सभी विजेता प्रतिभागियों को एक सादे समारोह में पुष्पगुच्छ एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. शहर में ब्लड मैन के नाम से प्रख्यात समाजसेवी लालू कुजुर एवं सृष्टि चाईबासा के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता के हाथों सभी सफल प्रतिभागियों मेडल प्रदान किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-enrollment-and-re-registration-in-ignou-in-january-session-till-february-20/">जमशेदपुर

: इग्नू में जनवरी सत्र में नमांकन और पुनः पंजीकरण 20 फरवरी तक

 बच्चों को उचित मंच प्रदान किये जाने का प्रयास

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्य कोच विजय प्रताप ने कहा कि बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी शहर के दो स्थानों पर चल रहा है, जहां पर लगभग एक सौ बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं. हमारा प्रयास है कि इन बच्चों को उचित मंच प्रदान किया जाए. इन्हें आत्मनिर्भर, आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया जाए, ताकि आगे चलकर ये बच्चे, जो देश का भविष्य हैं, अपना, अपने परिवार, अपने शहर और देश का नाम रोशन करें. इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव अनुराग के साथ सह कोच भोलू रजक, सलाहकार मास्टर इरशाद सहित क्लब से जुड़े सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही