Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेस भवन में मनायी गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  कांग्रेस भवन, चाईबासा में गुरुवार को कांग्रेसियों द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई. इस दौरान कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर व उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि बाबा साहेब ने असीम कठिनाईयों के साथ अपने जीवन शुरुआत की और अंत में भारत के संविधान के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देकर देश में मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता, पत्रकार, दार्शनिक, समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी जैसी अनेक प्रतिभाओं के धनी थे. कई मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण ही उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ सौ विद्वानों में गिना गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-native-american-union-celebrated-dr-ambedkars-131st-birth-anniversary-at-phd-chowk/">चाकुलिया

: पीएचडी चौक पर मूलवासी संघ ने मनायी डॉ. अंबेडकर की 131 वीं जयंती

बुराइयों को जड़ से उखाड़ने का लिया संकल्प

मौके पर कांग्रेसियों ने भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके समान जीवन में कभी हार न मानने और समाज में फैली बुराइयों को जड़ मूल से उखाड़ने का संकल्प लिया. इस दौरान कांग्रेस के त्रिशानु राय, मो. सलीम, मोहन सिंह हेंब्रम, सिकुर गोप, अभिजीत दास, विक्रमादित्य सुंडी, विजय सिंह तुबिद, कृपेन्द्र सावैयां, हेमंत केशरी, कृष्णा पूर्ती, संतोष खलखो, नारायण निषाद, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-there-will-be-a-competition-between-women-candidates-in-10-panchayats-out-of-19-panchayats/">चाकुलिया

: 19 पंचायतों में 10 पंचायत में महिला उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही