Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सदर अस्पताल में मनाई गई फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नर्सिंग आंदोलन की नायिका फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल और कुपोषण उपचार केंद्र में मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर व केक काट कर किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि नर्सिंग सेवा के लक्ष्य को लेकर अपनी निजी परेशानियों की परवाह किए बिना मरीजों के कष्ट को दूर करने के लिए सेवा में नर्स लगी रहती है. सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल सभी जगहों पर नर्स सेवा भावना से लोगों की सेवा करती हैं. बीमार व्यक्ति को अपना सेवा देकर चंगा कर घर भेजती हैं. इनके द्वारा किए गए कार्य को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल के कारण ही आज नर्सिंग को एक अलग पहचान मिली है. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी एएनएम को उनके बेहतर भविष्य के लिए बधाई दी. इस अवसर पर सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ शिवचरण हांसदा, बिन्दु कुमारी, स्मिता कुमारी, मालती हेम्ब्रम, मघुमिता मित्रा समेत सभी नर्स और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-complaint-filed-against-salesman-of-liquor-shop-who-created-ruckus/">किरीबुरू

: हंगामा करने वाले शराब दुकान के सेल्समैन के खिलाफ शिकायत दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही