Search

चाईबासा: टाटा कॉलेज के बांग्ला विभाग में मनी गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती

Chaibasa: टाटा कॉलेज चाईबासा में बांग्ला विभाग की और से बहुमुखी प्रतिभा के धनी कविवर रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई. इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित किए. प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके गोराई ने रविंद्र नाथ टैगोर की जीवनी और बांग्ला साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने यह भी बताया कि रविंद्र नाथ टैगोर को दो देशों के राष्ट्रगान भारत का `जन गण मन` और बांग्लादेश का `आमार सोनार बांग्ला`  लिखने का गौरव प्राप्त है. उन्होंने छात्रों को गुरुदेव के अनमोल विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-uday-son-of-minister-joba-tied-in-knot-cm-will-come-to-bless-on-tuesday/">चक्रधरपुर:

परिणय सूत्र में बंधे मंत्री जोबा के पुत्र उदय,  मंगलवार को आशीर्वाद देने आएंगे सीएम

डॉ. किशोर साहु ने टैगोर की साहित्यिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. किशोर साहु ने टैगोर की साहित्यिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि गुरुदेव कवि के साथ-साथ लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक, समाज सुधारक और चित्रकार भी थे. डॉ. साहु ने विद्यार्थियों को बांग्ला साहित्य का अध्ययन कर टैगोर की सादगी एवं सरलता को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही. इस कार्यकम में बांग्ला विभाग के प्रोफेसर तिलोक मंडल और देवांशु चटर्जी ने रवींद्र संगीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: श्रीलंका">https://lagatar.in/situation-uncontrollable-in-sri-lanka-5-killed-in-violence-mob-burnt-houses-of-mps-including-rajapaksa/">श्रीलंका

में हालात बेकाबू, हिंसा में 5 मरे, भीड़ ने राजपक्षे समेत सांसदों के घर फूंके
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//