Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: कांग्रेस भवन में मनी गांधी और शास्त्री की जयंती

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कांग्रेस भवन में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके उपरांत कांग्रेसजनों ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया. वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों देश के महान सपूत ने राष्ट्र हित में ऐसे रचनात्मक व प्रशंसनीय कार्य किया जिससे आज के युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने अपने निजी जीवन की सुख-सुविधा त्याग कर देश के लिए अपने को समर्पित कर दिया.जहां एक ओर महात्मा गांधी ने देश के लिए वकालत छोड़कर स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने को झोंक दिया और अहिंसा को अपनाकर देश आजादी को मुकाम तक पहुंचा कर दम लिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश के किसानों के लिए एतिहासिक कार्य किए. उन्होंने देश को जय जवान, जय किसान का नारा दिया. मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, रंजन बोयपाई, बालेमा कुई, नितिमा बारी, जानवी कुदादा, राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, चंद्रशेखर दास, लखन बिरुवा, दीनबंधु बोयपाई, कृष्णा सोय, सुनित शर्मा, प्रितम बांकिरा, जितेन्द्र नाथ ओझा, मुकेश कुमार, बबलू कुमार रजक, रितेश तामसोय, दिकु सावैयां, मोहन सिंह हेम्ब्रम, ईस्माईल सिंह दास, सिद्धार्थ होनहागा, विकास वर्मा, संतोष सिन्हा, लियोनार्ड बोदरा, रूप सिंह बारी, सन्नी पाठ पिंगुवा, बिरसा कुंटिया, बिपिन बिरुली, महीप कुदादा, बामिया बारी, सावन बानरा, जंग बहादुर, मो. असलम, तुरी सुंडी, सिकुर गोप, हरीश बोदरा, सूरज कुमार दास, प्रतीक कुमार, राहुल दास, विकास बर्मन, राजेन्द्र कच्छप, सकारी दोंगो, सन्नी एंथोनी, राजू कारवा, नारायण निषाद, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही