Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेस भवन में मनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को कांग्रेसियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई. कांग्रेसियों ने आह्वान करते हुए कहा कि हमें भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए उनके द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलकर देश सेवा करने की शपथ लेनी चाहिए. देश के प्रति उनके जेहन में गजब का प्रेम था. युवाओं को उनके इतिहास को पढ़ना चाहिए. देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, त्याग एवं बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा. मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला महासचिव त्रिशानु राय, लियोनार्ड बोदरा, जिला सचिव विश्वनाथ तामसोय, वरीय कांग्रेसी मेवालाल होनहागा, महीप कुदादा, सुशील गागराई, बुल्लू दास, ब्रज मोहन देवगम, सुशील दास, चुरा राम पान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-naxalites-carried-out-ied-blast-in-tonto-chaibasa-one-soldier-martyred-many-injured/">BREAKING

: चाईबासा के टोंटो में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही