Search

 
 
 

चाईबासा : कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

 
Chaibasa : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस कांग्रेस भवन, चाईबासा में रविवार को कांग्रेस ने मनाई. इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई. पंडित नेहरू द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर नए भारत के निर्माण में योगदान को भी याद किया गया. साथ ही जन जागरुकता अभियान पर विचार-विमर्श किया गया. इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित 14 से 29 नवंबर तक के कार्यक्रम के लिए विचार-विमर्श किया गया. बैठक में जिला प्रभारी देबू चटर्जी, सह प्रभारी मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकु, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चंपिया के अलावा प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ, विभागों के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल, संगठन के सदस्य, सांसद प्रतिनिधिगण एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थिति थे.

16 नवंबर को शाम तक चाईबासा पहुंचेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

जन जागरण अभियान को लेकर भी कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई के अलावा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी भी शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि झारखंड कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यक्रम 15 और 16 नवंबर को चाईबासा में तय किया गया है. रूट चार्ट भी बनाया गया. इसमें 15 नवंबर को दोपहर एक बजे बंदगांव में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम होगा. इसके बाद 2 बजे चक्रधरपुर में नगर कमेटी और प्रखंड कमेटी द्वारा स्वागत और नुक्कड़ सभा, तीन बजे चाईबासा आगमन, सरायकेला मोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत कर कांग्रेस भवन आगमन और कांग्रेस भवन में स्वागत कार्यक्रम होगा. वहीं 16 नवंबर की सुबह 7 बजे प्रभात फेरी कार्यक्रम पोस्ट ऑफिस चौक, सदर थाना, जैन मार्केट चौक, बस स्टैंड होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचेगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही