Search

 
 
 

चाईबासा : सदर प्रखंड में नहीं बन रहा जन्म प्रमाण पत्र, 2 सप्ताह से चक्कर लगा रहा एक परिवार

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड चाईबासा की आम जनता को इन दिनों प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद भी काम नहीं बन रहा है. ऐसा ही एक मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है. पिछले 2 सप्ताह से टोंटो पंचायत के घागरी गांव का एक परिवार अपने 2 वर्ष के बच्चे के साथ प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. परिवार काफी परेशान है. टोन्टो पंचायत के घागरी गांव निवासी दामो बनरा ने बताया कि पिछले 2 सप्ताह से ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-failed-throughout-the-day-in-the-sadar-block-office-aadhaar-work-disrupted-people-remained-worried/">चाईबासा

: सदर प्रखंड कार्यालय में दिन भर गुल रही बिजली, आधार कार्य हुआ बाधित, लोग रहे परेशान

और भी ऐसे कई मामले हैं जो अभी लंबित पड़े हैं

मेरा बेटा रमाय बानरा का जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर रोजाना अपने परिवार के साथ साइकिल से प्रखंड कार्यालय आते हैं. अपना काम छोड़कर पिछले कई दिनों से ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दिया जा रहे हैं जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. जब भी मुलाकात करने आते हैं तब प्रखंड विकास पदाधिकारी ही मौजूद नहीं रहती है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरा ही मामला नहीं है. ऐसे कई मामले हैं जो अभी भी लंबित पड़े हुए हैं. जिसको नजरअंदाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : अनुबंधकर्मियों">https://lagatar.in/15th-day-of-fast-unto-death-of-contract-workers-expressed-anger-by-begging/">अनुबंधकर्मियों

के आमरण अनशन का 15वां दिन, भिक्षाटन कर जताया आक्रोश

प्रखंड विकास पदाधिकारी नहीं देती हैं कार्यालय में समय

इधर, सिंबिया पंचायत के मुखिया मदन बारी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में सही से काम नहीं होने की वजह से आम जनता काफी परेशान हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल सिंह प्रखंड कार्यालय में समय ही नहीं देती हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से यह सिलसिला जारी है. उपायुक्त से आग्रह किया कि समस्या का समाधान करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से प्रखंड में उपस्थित होने का आदेश दिया जाए ताकि आम जनता की समस्या का समाधान हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही