Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में भाग लेकर लौटे बिरूली को शिक्षकों ने किया सम्मानित

 
Chaibasa (Ramendra Sinha) : राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2022 में भाग लेकर वापस लौटे नगरपालिका बांग्ला मवि के वर्ग सप्तम के छात्र चाड़ा बिरूली को शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया. विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच चाड़ा बिरूली ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत प्रतीक चिन्ह को प्रदर्शित किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने चाड़ा बिरूली की उपलब्धि के बारे में सभी को जानकारी दी. साथ ही बच्चों को इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-truck-crashed-after-hitting-a-mountain-on-barajamda-chhotanagara-main-road/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर ट्रक पहाड़ से टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

वर्ग सप्तम की शिक्षिका ने चाड़ा बिरूली को दिया टैब

वहीं, वर्ग सप्तम की शिक्षिका अलका किरण ने चाड़ा बिरूली को एक टैब प्रदान किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उसे एक मेमेंटो देकर सम्मानित किया. विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय व राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रीय योग ओलंपियाड आयोजित की गई थी, जिसमें नगरपालिका बांग्ला मवि के वर्ग सप्तम के छात्र चाड़ा बिरूली ने भाग लिया था. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-big-potholes-are-inviting-accident-on-the-road-going-from-barajamda-to-noamundi/">नोवामुंडी

: बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही