Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भाजपा ने झींकपानी चौक पर किया सीएम का पुतला दहन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रांची में सचिवालय घेराव के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ा झींकपानी चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व भाजपा टोंटो प्रखंड अध्यक्ष लेबेया लागुरी कर रहे थे. पुतला दहन के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगलवार को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचे थे. पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वहां हेमंत सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-for-murder-accused-rs-10000-fine/">चाईबासा

: हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना
इससे दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए. इसके विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया है. मौके पर भाजपा युवा नेता चंद्रमोहन तियु, सुनीता हेस्सा, किसान मोर्चा मंत्रीअनिल दास, भाजपा महामंत्री टोंटो सतारी खांडाईत, अर्जुन दास, सौदा खांडाईत, जितेन दास, प्रताप हांसदा, मुकुंद बारी, सुरेन्द्र कुम्हार, नारायण नायक, काशीनाथ नायक, वीरेंद्र दास, बबलू दास, कृष्णा नायक, अर्जुन कर्मकार, अमरेश लागुरी आदि उपस्तिथ थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही