Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा ने जेयूएसएनएल के एमडी पुतला दहन किया

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा के नेतृत्व में चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक के पास शनिवार को झारखंड ऊर्जा संचरण निगम (जेयूएसएनएल) के एमडी केके वर्मा का पुतला दहन किया गया. जेयूएसएनएल के एमडी केके वर्मा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, अफसरों होश में रहो के नारे लगाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cancellation-of-phd-entrance-exam-in-kolhan-university-is-unfortunate-suresh-savaiya/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण : सुरेश सवैयां
मौके पर भाजपा पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा, एसटी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विप्लव सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज खिरवाल, रामानुज प्रसाद शर्मा, रंजन प्रसाद, अमित जायसवाल, संजय पति,पिंटू कुमार, बंसी यादव, आनंत शयनम ,मणिकांत पोद्दार,रविकांत, पंकज झा, अभिषेक जायसवाल, भीम सिंह तिरिया,तपन राय, पंकज सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही