Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भरा नामांकन पर्चा

  • चाईबासा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की रैली
Chaibasa (Sukesh kumar) : सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को नॉमिनेशन किया. उनके साथ झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जेबी तुबीद भी मौजूद थे. नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए. नामांकन के पश्चात चाईबासा के खूंटकटी मैदान में एक रैली का भी आयोजन किया गया. जहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-car-went-out-control-and-collided-with-a-tree-one-dead-two-injured/">लातेहार

:अनियंत्रित हो कार पेड़ से टकरायी, एक की मौत दो घायल
इसके पहले चाईबासा गांधी मैदान से गीता कोड़ा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंची और नॉमिनेशन किया. नॉमिनेशन के बाद गीता कोड़ा ने कहा कि जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सफल नहीं होगा. आपस में ही गुट बाजी चल रही है. गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा की नीति सिद्धांत से आम जनता प्रभावित है. इस बार भी जनता उन्हें संसद में भेजने का काम करेंगे. चुनावी जंग का एलान हो चुका है. चुनावी मैदान में डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-champai-along-with-the-workers-made-a-strategy-to-prepare-for-jobas-nomination/">आदित्यपुर

: चम्पई ने कार्यकर्ताओं संग जोबा के नामांकन की तैयारी की बनाई रणनीति

लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने से भाजपा कार्यकर्ता चाईबासा पहुंचे

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन पर्चा जमा होने की साक्षी बनने के लिए सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. हजारों की संख्या में चाईबासा लोगों का आवागमन होता रहा. इस दौरान चाईबासा के मुख्य सड़क पर रैली निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे जहां उपायुक्त के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दिया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-agricultural-produce-market-committee-becomes-strong-room-election-commission-gives-approval/">हजारीबाग

: कृषि उत्पादन बाजार समिति बना स्ट्रांग रूम, चुनाव आयोग ने दी स्वीकृति

सड़कों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया

चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय से अपना काम कर रही है. भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए दूर दराज से भाजपा कार्यकर्ताओं का आवागमन चाईबासा होता रहा. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी कई जगह पर जांच अभियान भी चलाया. जहां चार चक्का वाहन को रोककर डिक्की तक जांच किया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-voter-awareness-campaign-conducted-in-the-blocks/">गिरिडीह

: प्रखंडों में चला मतदाता जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही