Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई 107वीं जयंती

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सतीश पुरी की उपस्थिति में महान चिंतक, कुशल संगठनकर्ता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती मनाई गई. सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने वाले जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हमलोग जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-government-employee-accused-of-child-abuse-in-vinayak-garden-society/">आदित्यपुर

: विनायक गार्डेन सोसाइटी में सरकारी अधिकारी पर लगा बाल शोषण का आरोप
इस अवसर पर सरायकेला खरसावां के संगठन प्रभारी जेबी तुबिद ने कहा कि हमारे पार्टी के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जो एकात्मक मानववाद, महान चिंतक, प्रखर राष्ट्रवादी, महान विचारक, कुशल संगठनकर्ता थे. मौके पर भाजपा के अनेक पदधारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही