Search

चाईबासा : झींकपानी में भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झींकपानी में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया. उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए संबोधन आया जिसे कार्यकर्ताओ ने सुना. उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम ने संबोधित करते हुए पार्टी की विशेषता को बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और हमारे कायर्कर्त्ताओं की एक अलग पहचान है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-contract-workers-of-guava-cell-are-not-getting-salary-with-vda/">नोवामुंडी

: गुवा सेल के ठेका मजदूरों को नहीं मिल रहा वीडीए के साथ वेतन
हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी से जुड़ते हैं और समाज के विकास में समाज के कर्तव्यों का पालन करते हुए सामाजिक कार्य में अपना दायित्व का निर्वाहन करते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. कार्यक्रम में प्रताप कटियार, चंद्रमोहन तियू, जय किशन बिरूली, अनिल दास महती लागुरी, जितेंद्र दास, सुरेंद्र कुमार, विजय खंडाईत, कुलदीप नायक, सुखदेव पान, चंचल दास, बहादुर सुन्डी,सतारी खंडाईत, सोदा खंडाईत मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp