Search

 
 
 

चाईबासा : पीएम के मन की बात सुनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के सौवें एपिसोड को सभी बूथों पर सुनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश पुरी ने भाजपा के सभी पदधारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण ऐतिहासिक रहा. इसे भी पढ़ें : गांडेय">https://lagatar.in/gandey-instead-of-listening-to-the-people-pm-modi-is-engaged-in-listening-to-the-mind-mla/">गांडेय

: लोगों की बात सुनाने के बजाए मन की बात सुनाने में लगे हैं पीएम मोदी- विधायक  

1284 बूथों पर सुना गया कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम द्वारा 1284 बूथों पर मन की बात को सुना गया तथा जिले के लगभग 400 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों तथा समर्थकों के साथ मिलकर मन की बात को वृहद रूप से सुना. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह एलइडी स्क्रीन, मोबाइल स्क्रीन व रेडियो के माध्यम से जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लिया वह काबिले तारिफ है. श्रोताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखा कर इस कार्यक्रम को पूरे जिले में सफल बनाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही