Chaibasa : भाजपा भ्रष्टाचारियों और गुंडों की पार्टी बनकर रह गई - प्रीतम बांकिरा
By Lagatar News
Aug 28, 2024 12:00 AM
कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक
Chaibasa (Sukesh Kumar) :कांग्रेस भवन चाईबासा में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव किम दीदी, जिला प्रभारी संजीव रंजन, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, महिला जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी उपस्थित थे. युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि प्रदेश कमेटी द्वारा निर्देशित हर घर खटाखट कार्यक्रम को अगले एक सप्ताह में ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन के माध्यम से अपने क्षेत्र में करें और आगामी विधानसभा की तैयारी हेतु सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता को बताएं, ताकि क्षेत्र की जनता गठबंधन सरकार के कार्यों को जान सके और उसका लाभ ले सके. बांकिरा ने कहा कि जिला में युवा कांग्रेस संगठन सबसे मजबूत है. सभी को अपनी मजबूती अपने-अपने क्षेत्रों में सांगठनिक कार्य करके दिखाना है. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-youth-seriously-injured-after-being-hit-by-unknown-vehicle/">Ghatshila
: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल
भाजपा की नजर झारखंड के खनीज सम्पदाओं पर
भाजपा सरकार आज के समय में भ्रष्टाचारियों और गुंडों की पार्टी बन कर रह गई है. इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बुरी तरह परास्त करना है. क्योंकि भाजपा की बुरी नजर यहां के खनिज संपदाओं को लूटने पर है. कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महासचिव दीनबंधु बोयपाई, प्रदेश सचिव सुरेश संवैया, जिला उपाध्यक्ष राजू कायम, संदीप महतो, जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,देविश लागुरी, सन्नी पाट पिंगुवा,जिला सचिव प्रतीक कुमार,जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई,मनोहरपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र बोयपाई, चाईबासा विधानसभा अध्यक्ष नरांगा देवगम,मजगांव कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष हरिन तामसोय , तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पूर्ति ,जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुशील हेससा ,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया, मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज पुरती,आनन्दपुर प्रखंड अध्यक्ष मोजेश जोजो, गोइलकेरा प्रखंड अध्यक्ष उदय चेरवा,सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष ज्योती किरण बानरा, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष रवि मुंडारी, गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष जेवियर बारजो ,चांदू अंगरिया,सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर राजेन्द्र बांदिया, ब्रज जोन हेंब्रोम,विकास तामसोय,अनिश गोप सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment