Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भाजपा को हर हाल में जीतनी है सिंहभूम लोकसभा सीट : अजय राय

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भाजपा प्रदेश कार्याकारिणी सदस्य अजय राय ने कहा है कि हमे आगामी लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट हर हालत में जितना है, उसके लिए चाईबासा विधानसभा और मझगांव विधानसभा के सभी बूथों को सशक्त करना होगा. अजय राय गुरुवार को दोनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और अपने निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत व बल पर पार्टी चुनाव जीत दर्ज करती है. जिला अध्यक्ष सतीश पूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में भारी मतों से सिंहभूम लोकसभा सीट जीतेगी. भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के विजय संकल्प रैली में इसका विगुल फूंक दिया गया हैं. पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संगठन के कार्यों में लग गए हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-and-police-jointly-launched-cleanliness-campaign-in-chakradharpur/">जमशेदपुर

: रैफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से चक्रधरपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

काफी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक का संचालन जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुवा ने किया. बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू, राकेश बबलू शर्मा, सन्नी पासवान, हेमंत कुमार केशरी, चंदन झा, अनिल बिरुली, भूषण पाट पिंगुवा, खेमकरण संवैया, मंडल अध्यक्ष में जयकिशन बिरुली, कमल किशोर नायक, लेबेया लागुरी, सुकलाल चातर, नारायण हेम्ब्रम, अशोक पिंगुवा के अलावे चंद्रमोहन तीउ, बाबूराम लागुरी, सूरा लागुरी, मारतुल लागुरी, अनंत शयनम, ब्राजील सुंडी, प्रसुन्न बिरुवा, सुभाष जोंको, सुकमती बिरूवा, रायमुनि सिंग कुण्टीया, दशरथ खंडाइत, जमादार हेस्सा, पांडु तिरिया आदि उपस्तिथ थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही