Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झींकपानी में भाजपा किसान मोर्चा ने किसान गोष्ठी का किया आयोजन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झींकपानी प्रखंड के टुटुगुटु दामादीरी पंचायत में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुलशन सुंडी ने की. इसमें किसान सम्मान निधि के विषय में मुख्य रूप से चर्चा की गई. किसान गोष्ठी को जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जगदीश पाट पिंगवा एवं चंद्रमोहन तीयू द्वारा संबोधित किया. इसमें मौजूद पूर्व विधायक पुत्कर हेम्ब्रम ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक केंद्र सरकार जनता सेवा के लिए समर्पित है और खास कर किसानों के हित में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. जिसके तहत अब तक किसान सम्मान निधि के रूप में 13वां किस्त सीधे किसानों के खाते में भेज दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-changes-in-traffic-rules-from-march-3-to-5-on-founders-day/">जमशेदपुर

: संस्थापक दिवस पर 3 से 5 मार्च तक यातायात नियमों में बदलाव

भाजपाई और किसान रहे मौजूद

कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि किसानों के खाते में सीधे सहयोग राशि जा रही है और उनका सम्मान हो रहा है. हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय को दुगनी करने के लिए प्रयासरत है. इस बार के बजट में कृषि बजट को दस गुना बढ़ा दिया गया है. जिसका प्रभाव आने वाले छह महीने में समाज में दिखने लगेगा. गोष्ठी का संचालन भाजपा प्रखंड महामंत्री पप्पू महतो द्वारा किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से गुनन देवगम, श्यामलाल बाकुरा, जुडन सामड, घासीराम गोप, सिकंदर बुडीउली, संजय कालिंदी, कमल गोप, समेत अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही