Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा ने चलाया महा जनसम्पर्क अभियान

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 20 जून से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं के द्वारा प्रत्येक दिन शहर-शहर, गांव-गांव जाकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संपर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रधानमंत्री द्वारा उनके जन कल्याणकारी योजनाएं यथा जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, घर-घर नल से जल योजना, घर-घर शौचालय, आयुष्मान योजना, किसान मुद्रा योजना, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को बताने का कार्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासाः">https://lagatar.in/chaibasa-court-issues-arrest-warrant-against-mla-saryu-rai/">चाईबासाः

विधायक सरयू राय के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

नामचीन हस्तियों से कार्यकर्ता कर रहे हैं मुलाकात

साथ ही साथ लोगों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल कर के संपर्क से समर्थन मांगने का कार्य किया जा रहा है एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तिका भी दी जा रही है. नामचीन हस्तियों से मुलाकात की जा रही है जिसमें चिकित्सक, पदक विजेता, समाजसेवी, उद्योगपति, वकील, खिलाड़ी, प्रोफेसर, व्यापारी, पत्रकार सहित अन्य नामी हस्तियां शामिल हैं. इस संपर्क से समर्थन अभियान में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, लोकसभा प्रभास के सहसंयोजक संजय पांडे, पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज लेयांगी, नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, कार्यालय प्रभारी आनंत शयनम, पिंटू कुमार, रूपा दास, पंकज सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही