Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: हाट गम्हरिया प्रखंड के कोचडा में भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Advertisement
Advertisement
CHAIBASA: हाटगम्हरिया प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम कोचडा में लाभुकों के साथ संपर्क अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली गई और इस दौरान लाभुकों से सीधी वार्ता भी हुई. लाभुकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व के कारण हमें कई योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: बारिश">https://lagatar.in/rain-broke-indias-dream-if-we-had-won-from-south-africa-today-history-would-have-been-made/">बारिश

ने तोड़ा भारत का सपना, साउथ अफ्रीका से आज जीतते तो बन जाता इतिहास

मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की हुई सराहना  

जन धन योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना के अलावा आम लोगों ने कोरोना महामारी के दौर में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की काफी सराहना की. लोगों ने कहा कि देश की एक बड़ी जनसंख्या को  खाद्य सुरक्षा की गारंटी मिली और स्वस्थ रहने के लिये मुफ्त वैक्सीनेशन किया गया. आज के इस संपर्क अभियान में प्रखंड महामंत्री हेमंत बेहरा, लक्ष्मी कुंभार, भाजपा नेता मनोज लयांगी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज खिरवाल समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-administration-alert-regarding-bharat-bandh-on-monday-magistrates-deployed-in-the-district/">जमशेदपुर

: सोमवार को भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिले में तैनात किए गए मजिस्ट्रेट 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही