Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा नेता व वार्ड सदस्य ने किया 200 केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : शनिवार को मटकमहातु चेतनसाई में 200 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन वार्ड सदस्य सविता देवगम, भाजपा युवा नेता चंद्रमोहन तियु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. इस अवसर पर चंद्रमोहन तियु ने कम समय में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के लिए विभाग का आभार जताया. वार्ड पार्षद सविता देवगम ने कहा कि जनता की परेशानियों को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है. जनता की सेवा के लिए हमेशा ही तत्पर हूं. विभाग के साथ-साथ उन्होंने भाजपा नेता चंद्रमोहन तियु का भी आभार जताया और उन्हें धन्यवाद् दिया. कहा कि चंद्रमोहन तियु ने ही कम समय में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर जनता को इस समस्या से निजात दिलाया. इस अवसर पर अमित नाग, माइकल देवगम, चाहत देवगम, शैलेश देवगम, मंगल होनहागा, सागर भूमिज, सुनील भूमिज, बेरगा देवगम, मंगरा होनहागा आदि की उपस्थिति में 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-pan-tanti-social-welfare-committee-will-honor-meritorious-students/">मनोहरपुर

: पान तांती समाज कल्याण समिति मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगी सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही