Search

 
 
 

चाईबासा : पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम को पार्टी कार्यालय में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा के पूर्व भाजपा विधायक पुत्कर हेंब्रम के निधन के बाद उनके शव का बुधवार पार्टी कार्यालय में लाया गया जहां पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व को याद किया. उनका पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय के सभागार में रखा गया, यहां पर सभी ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया. उसके बाद उनके शव को पूरे सम्मान के साथ हाट गम्हरिया प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव सान मॄगलिंडी में समाज के विधि-विधान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-deer-straying-from-the-forest-was-saved-by-the-villagers-from-the-dogs/">गुड़ाबांदा

: जंगल से भटक कर आए हिरण को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाया

किसान नेता के रूप में की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत

उल्लेखनीय है कि भाजपा के पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम एक किसान नेता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने भाजपा के अनुषंगी इकाई के रूप संगठन को काफी सशक्त किया. उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें 2004 में चाईबासा सदर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया और वे चुनाव में विजयी हुए. पुत्कर हेंब्रम 2004 से 2009 तक विधायक रहे. चाईबासा विधानसभा क्षेत्र से राजनीति में आने से पूर्व वह टाटा कॉलेज में हो भाषा के प्रोफेसर थे तथा आकाशवाणी चाईबासा के हो भाषा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही