Search

 
 
 

चाईबासा : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं ने पैदल मार्च निकालकर मनाया जश्न

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बुधवार की दोपहर भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा की ओर से चक्रधरपुर शहर में एनएच 75(ई) पर पैदल यात्रा निकाल कर जश्न मनाया गया. कार्यक्रम एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बंकिरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया. पूर्व विधायक सह भाजपा नेता शशिभूषण सामाड़ और महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालती गिलुवा ने आदिवासी मित्र मंडल पोटका स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. तत्पश्चात सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा प्रारंभ हुआ.
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-mla-distributed-dhoti-sari-in-the-block-headquarters/">बहरागोड़ा

: प्रखंड मुख्यालय में विधायक ने किया धोती-साड़ी का वितरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

इस दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जय घोष लगाए गए. वहीं आदिवासी महिला को देश की सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर बैठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. पैदल यात्रा कड़ाके की धूप में निकल कर पवन चौक पहुंचा. इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा झंडा और पार्टी की झंडा थी. मौके पर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, अनिल बोदरा, नगर संयोजक राजू कसेरा, पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष कुश पुरती, मंगल बोदरा, प्रधान सुंबरुई, गौतम रवानी, परमेश्वर बोदरा समेत काफी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही