Search

चाईबासा : भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : प्पिलाई हॉल में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 102वीं कड़ी को सुना. कार्यक्रम को सुनने के लिए भाजपा के द्वारा पिलाई हॉल परिसर में ही इसकी व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत भाजपा के पूर्व विधायक और नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की 102 भी कड़ी को सुना. कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व ही भाजपा के सभी स्थानीय पूर्व विधायक एवं कार्यकर्ता स्थल पर जमा होना शुरू हो गए थे और जैसे ही कार्यक्रम आरंभ हुआ सभी ने ध्यान पूर्वक प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना. मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पूर्व विधायक गुरु चरण नायक, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, भाजपा नेता व सरायकेला विधानसभा के प्रभारी जेबी तुबिद, बड़कुंवर गागराई समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-scooty-caught-fire-auto-also-gutted/">जमशेदपुर

: इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, ऑटो भी जलकर खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//