Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को विभिन्न प्रखंडों में जल संरक्षण हेतु अभियान चलाया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में लोगों के बीच जल संरक्षण से संबंधित दस हजार पत्रक का वितरण किया. इन पत्रकों के माध्यम से आग्रह किया गया कि दैनिक कार्यों में जल की सही मात्रा का उपयोग करते हुए आने वाली पीढ़ी को जल संरक्षण का महत्व बताएं एवं अपने घरों में फल, सब्जी, भोज पदार्थ एवं अन्य सामग्री के धोने में प्रयुक्त जल को पेड़ पौधों एवं किचन गार्डन में उसका उपयोग करें. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mobile-theft-of-railway-guard-near-jhinkpani-in-guwa-passenger-police-caught-the-thief/">चाईबासा

: गुवा पैसेंजर में झींकपानी के पास रेलवे गार्ड का मोबाइल चोरी, पुलिस चोर को पकड़ा

जलसंकट से बचने के लिए जल बचाने की अपील

भाजपाइयों ने बताया कि सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के द्वारा जल का संरक्षण कर भूमिगत जलस्तर को बढ़ाना चाहिए. सिंचाई हेतु टपक विधि का प्रयोग करना चाहिए. इस तरह से यदि हम छोटे-छोटे प्रयोग का पालन करना शुरू करेंगे तो निश्चित रूप से जल संरक्षण में हम अपना योगदान दे पाएंगे और आने वाले दिनों में जल संकट की समस्याएं हमारे बीच नहीं रहेगी. इस सेवा पखवाड़े में जिले के विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का नेतृत्व किया. जिसमें जिला के पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपना सहयोग दिए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही