Search

चाईबासा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच जून को आएंगे रांची

Chaibasa : अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बताया कि पांच जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची आएंगे. रांची में जेपी नड्डा आदिवासी महारैली में भाग लेंगे. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल की जानकारी देंगे और सरकार की उप्लब्धियों को बताएंगे. समीर उरांव ने सोमवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता लग जाए और जनता को केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दे.  इस मौके पर भाजपा नेता जेबी तुबिड़, पूर्व विधायक पुत्तकर हेम्ब्रम, गुरूचरण नायक, जवाहर लाल बानरा, गीता बालमुचू, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयपाल कुंकल, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-development-work-stopped-in-the-area-due-to-two-families-in-ward-17/">आदित्यपुर

: वार्ड 17 में दो परिवार की वजह से क्षेत्र में रुका विकास कार्य
[wpse_comments_template]   गण फोटो उपस्थित  कार्यकर्तागण

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//