Search

 
 
 

चाईबासा : अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी के झींकपानी मंडल द्वारा बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मातकोबेड़ा कासेया गांव में मंडल अध्यक्ष कमल नायक की अध्यक्षता में मनाई गई. पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामीणों एवं भाजापा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. श्रद्धासुमन अर्पण करने के पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा समाज को दी गई प्रेरक कविताओं एवं संबोधन को सभी ने सुना. भाजपाइयों ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच फलदार पौधा वितरण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, राकेश, बबलू शर्मा, प्रताप, कटियार महतो, चंद्रमोहन तियू, पप्पू महतो, घासीराम गोप, नित्यानंद खण्डाईत, दशरथ खण्डाईत, राजेश गोप, जेवियर मुदुईया, कृष्णा पूर्ति, अभिनाश पूर्ति, सिकंदर पूर्ति, बोटलो पूर्ति, राजु दास, मुन्ना पूर्ति, जगदीश पूर्ति समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-remembers-atal-bihari-vajpayee-on-his-death-anniversary/">मनोहरपुर

: पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही