Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपाइयों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भाजपा के प्रणेता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके चाईबासा प्रवास कार्यक्रम के में उपस्थित भाजपा नेता नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त करने के लिए मुखर थे. वह इसके लिए आंदोलनरत रहे. उन्होंने इसके लिए एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का नारा दिया था और आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जा चुका है जो स्वर्गीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है. इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचारों रखे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bjp-attack-on-forest-department-office-to-get-rid-of-elephants/">चाकुलिया

: हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए वन विभाग कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल

कार्यक्रम में ये नेता व कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, सरायकेला-खरसावां के संगठन प्रभारी जेबी तुबिद, एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमूचू, पूर्व प्रत्याशी मनोज लेयांगी, अनिल बिरुली, जगदीश पाट पिंगुआ, प्रताप कटियार, सन्नी पासवान, नवीन गुप्ता, मंगता गोप, विप्लव सिंह, अनंत शयनम, तरुण संवैया, अक्षय खत्री, काबू दत्ता, कामेश्वर विश्वकर्मा, मनोज आजाद, संजय पति, नगर महा मंत्री शैलेश प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू महतो, लिबिया लागुरी, भूदया हायबुरु, महादेव सिंहदेव, दिलीप पोद्दार, रूपा दास, सुखमति बिरुआ, चंद्रमोहन तियू, पिंटू कुमार, सुभाष, कुंज बिहारी खंडायत एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही