Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : खुंटपानी में भाजपा ने चलाया घर-घर जनसंपर्क अभियान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : भारतीय जनता पार्टी खुंटपानी मंडल द्वारा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पुरे होने पर शनिवार को महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस महा जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू ने किया. उनकी उपस्थिति में होरलोर गांव के बुथ संख्या 136 में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर पत्रक वितरण किया गया और लोगों को केंद्र सरकार के समर्थन देने के लिए आग्रह करते हुए टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया गया. इसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा मौजूद थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते नौ वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-information-given-about-government-schemes-in-awareness-program/">चक्रधरपुर

: जागरूकता कार्यक्रम में सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी

नरेन्द्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान

आज हम जनता के पास सीधे घर-घर जा रहे हैं और योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले रहे हैं तो पता चल रहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को अपना समर्थन देंगे. देश को विकसित करने के लिए नरेन्द्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है. इसी विश्वास के साथ केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लेकर काम कर रही है. इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार, सोनाराम कुमार, करन दोराई, नारायण सिंह बानरा, सोंगा जारिका, डिबी गोप सिदियू बानरा, कुश बानरा, सिंगराई बानरा समेत ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही